Nainagiri Jain Temple Theft: नैनागिरि जैन मंदिर में एक बार फिर बड़ी चोरी! कटर से दानपात्र काटे, लाखों की नकदी लेकर फरार
Nainagiri Jain Temple Theft: नैनागिरि जैन मंदिर में एक बार फिर बड़ी चोरी! कटर से दानपात्र काटे, लाखों की नकदी लेकर फरार

Nainagiri Jain Temple Theft | Image Source | IBC24
- छतरपुर- नैनागिरि जैन मंदिर में चोरी,
- रात के मंदिर में कटर से काटी दानपेटी,
- CCTV कैमरे में कैद हुए चोर,
छतरपुर: Nainagiri Jain Temple Theft: छतरपुर जिले के प्रतिष्ठित जैन तीर्थ नैनागिरि में आस्था एक बार फिर असुरक्षित साबित हुई। शनिवार की रात करीब ढाई बजे, सन्नाटे में चोरों ने चौबीसी जिनालय के भीतर घुसकर कटर मशीन से ताले तोड़े, दानपात्र काटे और लाखों की नगदी समेट कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों में साफ-साफ रिकॉर्ड हुई है 2023 में भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी । इसके खिलाफ जैन समाज ने जगह-जगह प्रदर्शन किए थे मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुँचाए गए थे। लेकिन उस घटना में भी कार्रवाई अधूरी रही जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए।
Read More : Raisen Train Accident: बड़ा रेल हादसा टला, स्टेशन के पास ही पटरी से उतरी ट्रेन की बोगियां, मचा हड़कंप
Nainagiri Jain Temple Theft: सीसीटीवी फ़ुटेज के अनुसार चोर रात करीब 2:30 बजे चौबीसी जिनालय में दाख़िल हुए। वे मंदिर नं. 40 में लगभग एक घंटे तक कटर मशीन चलाते रहे। दो गुल्लक काटी गईं दो शाकलों को तोड़ा गया। मंदिर नं. 36 को भी निशाना बनाया गया लेकिन असफल होने पर चोर पुनः मंदिर नं. 40 पर लौटे। चोरों ने मंदिर के बगल से बिजली कनेक्शन लिया और निर्बाध रूप से कटर चलाया। जब मशीन की आवाज़ तेज़ हुई, तब जाकर चौकीदार जागा और नगर रक्षक व ट्रस्ट प्रबंधक को फ़ोन कर सूचना दी।
Nainagiri Jain Temple Theft: घटना की जानकारी मिलते ही बकस्वाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ सुबह 4 बजे मौके पर पहुँचीं। फिर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड के साथ जाँच शुरू हुई। दोपहर 12 बजे एसडीओपी रोहित अलावा और 1:30 बजे स्वयं छतरपुर एसपी अगम जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी अगम जैन ने कहा की घटना को गंभीरता से लिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर टीमें गठित की गई हैं। पूर्व की चोरी की भी जाँच होगी और बल में वृद्धि की जाएगी। प्रबंधक शिखरचंद जैन ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति चोरों की सटीक जानकारी देगा, उसे 21,000 रुपए नक़द इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना शनिवार रात लगभग 2:30 बजे हुई जब चोर कटर मशीन लेकर चौबीसी जिनालय में दाखिल हुए। उन्होंने ताले तोड़े, दानपात्र काटे और लाखों रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Nainagiri Jain Temple Theft: Big theft in Nainagiri Jain temple once again
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm