UPSSSC OTR Registration: भर्तियों के लिए बार-बार जानकारी भरने की झंझट खत्म! UPSSSC ने शुरू की ये शानदार सुविधा, लाखों युवाओं को मिलेगा फायदा

Ads

भर्तियों के लिए बार-बार जानकारी भरने की झंझट खत्म! UPSSSC ने शुरू की ये शानदार सुविधा, UPSSSC OTR Registration Kaise kare

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 10:01 PM IST

लखनऊ। UPSSSC OTR Registration Kaise kare उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने के उद्देश्य से मुफ्त वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू कर दी है। आयोग ने 14 जुलाई यानी आज से OTR पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भविष्य में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) तथा आयोग की सभी मुख्य भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए OTR नंबर अनिवार्य होगा।

UPSSSC OTR Registration Kaise kare आयोग के अनुसार, नए अभ्यर्थियों के साथ-साथ PET-2025 पंजीकरण संख्या रखने वाले उम्मीदवार भी निशुल्क OTR करा सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत OTR की सुविधा सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहेगी। OTR पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराना होगा। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, पता, हाईस्कूल की शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन भरनी होंगी।

आयोग ने निर्देश दिया है कि आवेदन के साथ छह माह के भीतर की रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो (JPG/JPEG फॉर्मेट, 50 से 100 KB) अपलोड करना अनिवार्य होगा। वहीं, हस्ताक्षर हिंदी या अंग्रेजी में किए जा सकते हैं, लेकिन उसके नीचे अपना नाम केवल हिंदी में लिखना होगा। अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में नाम लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि OTR नंबर जारी होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा दर्ज किए गए विवरण में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। इसलिए सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत OTR के माध्यम से भविष्य में आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन फॉर्म स्वतः (ऑटो-फिल) भर जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को हर भर्ती के लिए बार-बार व्यक्तिगत जानकारी दर्ज नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही, यदि किसी अभ्यर्थी के पास एक से अधिक वैध PET स्कोरकार्ड हैं, तो आवेदन के समय सर्वाधिक अंक वाले स्कोर का उपयोग किया जा सकेगा। आयोग का मानना है कि नई OTR व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुगमता को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही अभ्यर्थियों का समय और मेहनत भी बचेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-