छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले, पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले, पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: July 26, 2021 12:00 am IST

रायपुर, 25 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 130 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,01,167 हो गई है जबकि संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 13,516 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 10 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 9,84,913 हो गई है जबकि इस दौरान 166 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 2,738 मरीजों का उपचार चल रहा है।

रायपुर जिला में छह नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या 1,57,614 हो गई और जिले में अब तक 3,138 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कांकेर में 19 नए मामले आए, जांजगिर-चम्पा में 16, बस्तर में 13 और बीजापुर में 10 नए मामले आए। रविवार को 25,840 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1,11,47,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

भाषा

सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में