छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 16 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 16 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 16 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 12, 2021 11:40 pm IST

रायपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 16 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,570 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 13 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 16 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से एक, दुर्ग से दो, बालोद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से दो, जांजगीर चांपा से तीन, सुकमा से एक, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,570 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,810 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 190 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,570 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,961 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक


लेखक के बारे में