छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 190 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 190 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 190 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 31, 2021 11:01 pm IST

रायपुर, 31 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 190 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,08,187 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज सात लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 11 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 51, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 43, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर-चांपा से पांच, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, सूरजपुर से नौ, जशपुर से दो, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से दो सामने आये तथा अन्य राज्यों के सात मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,08,187 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 769 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,600 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में