This browser does not support the video element.
भिलाई: Bhilai MLA Devendra Yadav took out Kanwar Yatra सावन के तीसरे सोमवार ट्वीनसिटी शिवमय हो गई । सुबह से शिवमंदिरों में महादेव को जल अर्पण करने शिवभक्तों की कतार लगी रही । वहीं तीसरे सोमवार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कांवर यात्रा निकाली। दुर्ग के शिवनाथ नदी से जल लेकर विधायक देवेंद्र यादव और उनके समर्थकों सहित सैकड़ों शिव भक्त देवबलौदा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
Bhilai MLA Devendra Yadav took out Kanwar Yatra श्री हनुमान सेवा वाहिनी की ओर से लगातार तीन वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इधर दुर्ग से लेकर भिलाई के सभी चौक चौराहों में जगह-जगह फूल बरसा कर कावड़ियों का स्वागत भी किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सावन के महीने में कांवर का काफी महत्व है और कांवर अर्पण करने से महादेव सबकी मनोकामना पूरी करते हैं।