छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 251 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 251 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 7, 2022 / 10:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर, सात जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 251 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,55,495 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 162 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को एक मरीज की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 61, दुर्ग से 45, राजनांदगांव से 24, बालोद से छह, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से सात, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से चार, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से एक, कोरबा से चार, जांजगीर-चांपा से नौ, मुंगेली से चार, सरगुजा से 13, कोरिया से छह, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से तीन, जशपुर से तीन, बस्तर से एक, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से दो, और कांकेर से एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस से 11,55,495 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,40,252 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में फिलहाल 1203 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 14,040 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार