Reported By: Arun Srivastava
,Rajgarh Crime News/Image Credit: IBC24
Rajgarh Crime News: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पाड़ली गुसाईं गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पैसों के अंधी चाहत में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए भैंस चोरी और चोरों द्वारा हमले की झूठी कहानी गढ़ी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बेटे की गतिविधियों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे सच का खुलासा हो गया। आरोपी बेटा पिता की हत्या कर जमीन बेचकर पैसा हासिल करना चाहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजगढ़ जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना घटी है। पाड़ली गुसाईं गांव में पैसों की मांग को लेकर लगातार हो रहे विवाद के बीच एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद शातिर बेटे ने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि गांव में चोरों ने हमला कर भैंस चोरी कर ली है। (Rajgarh Crime News) घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को जब बेटे के बयानों में विरोधाभास दिखा, तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बेटा अपने पिता की हत्या कर उनकी जमीन बेचकर पैसे हड़पना चाहता था। फिलहाल पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Rajgarh Crime News: राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बताया कि, ”पाड़ली गुसाईं गांव में एक युवक ने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया था और पुलिस को गुमराह करने के लिए भैंस चोरी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करना स्वीकार कर लिया है। जमीन और पैसों के विवाद में हत्या के इरादे से यह हमला किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
इन्हें भी पढ़ें:-