छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - September 7, 2021 / 12:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रायपुर, छह सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 33 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामले 10,04,668 हो गए हैं।

राज्य में सोमवार को 18 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 28 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 33 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले से दो, दुर्ग से एक, बालोद से एक, बलौदाबाजार से पांच, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से चार, कोरबा से पांच, जांजगीर-चांपा से तीन, सरगुजा से एक, कोरिया से दो, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से एक और कांकेर से एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,668 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,757 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 354 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,557 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,888 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव नोमान

नोमान