Jagdalpur News: किसान की बाड़ी में तैयार थी 5 लाख गांजे की फसल, पुलिस ने दबिश देकर किसान को किया गिरफ्तार

Hemp crop

Modified Date: September 4, 2023 / 10:28 am IST
Published Date: September 4, 2023 10:25 am IST

नरेश मिश्रा, जगदलपुर:

Hemp crop बस्तर के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में गांजे की अच्छी खासी पैदावार होती है और इसके अवैध कारोबार का दायरा अन्य राज्यों तक भी फैला हुआ है। यहीं बात किसान मंगरु राम को जम गई और उसने गांजे की फसल लगाने का फैसला किया। इसके बाद किसान ने अपनी ही बाड़ी में गांजे की खेती कर डाली।

Read More: Online satta matka: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा-पट्टी खिलाने वाला नगदी के साथ गिरफ्तार 

Hemp crop किसान की थोड़ी सी मेहनत से ही बाड़ी में ₹5 लाख से अधिक की कीमत के गांजे की फसल पककर तैयार हो गई। जब इसे बेचने की कोशिश की गई तो पुलिस को भनक लगी और पुलिस ने किसान के घर पहुंच कर फसल के पौधे उखाड़ लिए और किसान को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के बड़े पौधे किसान के साथ थाने लाए गए जहां किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लेखक के बारे में