छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 74 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 74 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 22, 2021 / 01:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रायपुर, 21 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 74 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1004117 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 74 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से सात, दुर्ग से तीन, बालोद से दो, बलौदाबाजार से सात, बिलासपुर से पांच, कोरबा से 34, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो और बीजापुर से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,668 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 897 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है। भाषा संजीव शोभना

शोभना