बिलासपुर। CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा महामहिम राज्यपाल को सौंप दिया। प्रफुल्ल एन. भारत को 12 जनवरी 2024 को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। हालांकि उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि नहीं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
CG Advocate General Resigned: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने लिखा कि महाधिवक्ता पद से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। प्रफुल्ल भारत ने लिखा कि जैसा भी हो, मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही मैं महामहिम का अत्यंत आभारी हूं कि आपने मुझे राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।