विधानसभा चुनाव में कट सकती है इन विधायकों की टिकट, AICC के संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ बड़ा बयान

विधानसभा चुनाव में कट सकती है इन विधायकों की टिकट, AICC Joint Secretary Vijay Jangid"s Statement on ticket of Congress MLAs

विधानसभा चुनाव में कट सकती है इन विधायकों की टिकट, AICC के संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ बड़ा बयान

Vijay Jangid"s Statement on ticket of Congress MLAs

Modified Date: April 17, 2023 / 05:37 pm IST
Published Date: April 17, 2023 5:37 pm IST

बिलासपुरः Vijay Jangid”s Statement on ticket of Congress MLAs छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। लिहाजा अब राजनीतिक दलों के नेताओं के दौरे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी विजय जांगिड़ अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने विधायकों के टिकट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Read More : Sakti news: झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा आरोपी, शादी करने की बात पर दी जान से मारने की धमकी, फिर जो हुआ 

Vijay Jangid”s Statement on ticket of Congress MLAs बिलासपुर में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के सर्वे या कार्यकर्ताओं के रायशुमारी के आधार पर टिकट दी जाएगी। यदि यह लगेगा कि संबंधित विधायक दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच पाएगा तो पार्टी निश्चित रूप से उसको बदलने का काम करेगी।

Read More : आठवीं कक्षा की 14 साल की छात्रा से हुआ था दुष्कर्म, नाबालिग ने की आत्महत्या तो परिजनों ने खोला मौत का राज 

भाजपा पर भी साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय जांगिड़ ने भाजपा और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस आईडियोलॉजी की है। छत्तीसगढ़ की जनता के डीएनए में कांग्रेस है। यहां सरकार ने किसी भी वर्ग को विकास की मुख्यधारा से दूर नहीं रखा है। भाजपा के पास इन बातों का कोई जवाब नहीं है। कार्यकर्ता, संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर हम फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।