Sonam Wangchuk Video: ‘भरोसा मिला तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन’… सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, कहा- मैं अब भी जिंदा हूं
'भरोसा मिला तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन'... सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, Sonam Wangchuk Released Video from Hospital
नई दिल्ली। Sonam Wangchuk Video: नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 25वें दिन सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिनों के अनशन के दौरान उनका करीब 11 किलो वजन कम हो गया है, लेकिन वे अभी भी संघर्ष जारी रखे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर आश्वासन देती है तो वह शुक्रवार को ही अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं।
Sonam Wangchuk Video: वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा, “मैं अभी भी जिंदा हूं। यह मेरे अनशन का 25वां दिन है। इस दौरान मेरा लगभग 11 किलो वजन कम हो गया है और मांसपेशियां भी कमजोर होने लगी हैं, लेकिन मैं ठीक हूं।” उन्होंने बताया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वांगचुक ने आंदोलन के दौरान छात्रों के शांतिपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जिन छात्रों ने लाठीचार्ज सहने के बावजूद संयम बनाए रखा, उनके धैर्य ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई को देखते हुए उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया था।
उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही सत्तारूढ़ दल के कुछ मंत्री भी उनसे मिलने पहुंचे और अनशन समाप्त कर देश सेवा में लौटने की अपील की। वांगचुक ने कहा कि वे भी यही चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सरकार को यह भरोसा देना होगा कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आंदोलनों से निपटने के लिए बल प्रयोग से बचना चाहिए। वांगचुक ने कहा कि यदि सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देती है, तो नेताओं की अपील का सम्मान करते हुए वह आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे।
ABHI BHI ZINDA HUN…. DAY 25 pic.twitter.com/SnwKXMfvOO
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


