शह मात The Big Debate: भाड़ में गया मिशन..आना चाहिए कमीशन! वायरल ऑडियो पर बरपा हंगामा..लेन देन का खेल..चर्चा में कारनामा, देखिए पूरी रिपोर्ट

CG News: भाड़ में गया मिशन..आना चाहिए कमीशन! वायरल ऑडियो पर बरपा हंगामा..लेन देन का खेल..चर्चा में कारनामा, देखिए पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: भाड़ में गया मिशन..आना चाहिए कमीशन! वायरल ऑडियो पर बरपा हंगामा..लेन देन का खेल..चर्चा में कारनामा, देखिए पूरी रिपोर्ट

CG News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 19, 2025 / 11:40 pm IST
Published Date: September 19, 2025 11:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश पर अवैध रेत खनन डील के आरोप
  • वायरल ऑडियो को विधायक ने बताया AI एडिटेड और फेक
  • ऑडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

रायपुर: CG News क्या कांग्रेसी विधायइन्हें भी पढ़े

Koriya News: पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, थाने में मंडरा रहा है मौत का साया, इस हाल में काम करने को हैं मजबूरी

Vodafone Idea Share Price: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से वोडा-आइडिया के शेयरों में आया तूफानी रुख, भाव 9 रुपये से नीचे आते ही निवेशकों में उत्साहक रेत के अवैध कारोबार में भागीदार हैं। क्या सिस्टम में काली कमाई की बंदरबांट में कलेक्टर, SDM तक को संरक्षण देने के ऐवज में कट यानि हिस्सा दिया जा रहा है? ये सारे सवाल उठे हैं, वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद, जिसमें 6 अलग-अलग बातचीत के क्लिप हैं। दावा है कि ये सब कांग्रेस की महिला विधायक ने किया। महिला विधायक समेत पूरी कांग्रेस ने इसे फेक बताकर बदनाम करने का षड़यंत्र करार दिया। यहां तीन सवाल हैं- ऑडियो का सच क्या है? क्या आरोप सही हैं, ये खेल अब भी जारी है? विधायक, SDM, कलेक्टर यानि जनता के प्रतिनिधी और जनता के सेवक सब रेत चोरी खेल में शामिल हैं? सुशासन सरकार के रहते ये सब कैसे मुमकिन हो रहा है?

CG News रेत के अवैध खनन-परिवहन के एवज में पैसों की बंदरबांट से जुड़े इस वायरल ऑडियो क्लिप ने छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज कर दिया है। आरोप है कि, इस क्लिप में जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ से कांग्रेस की महिला विधायक शेषराज हरबंश,रेत खनन-परिवहन के लिए कलेक्टर-SDM तक पैसे पहुंचाने की बात कर रही हैं। दावा है कि मामला दिसंबर 2024 में कांग्रेस विधायक और अधिकारियों के बीच 10 लाख में रेत के अवैध खनन-परिवहन की डील हुई, जिसमें तत्कालीन कलेक्टर को 2 लाख, SDM को 2 लाख, विधायक को 5 लाख और राघवेंद्र नाम के शख्स को 1 लाख रुपए दिए जाना तय हुआ। वहीं, वायरल ऑडियो को महिला विधायक शेषराज हरबंश ने AI तकनीक से एडिट, फेक ऑडियो बताया। विधायक के मुताबिक उनकी ही पार्टी के कुछ लोगों ने भाजपा के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने साजिश रची। जिसके खिलाफ वो FIR कराने जा रही हैं।

इस वायरल ऑडियो पर बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया। कहा-कांग्रेस नेताओं ने 5 साल जनता को जमकर लूटा लेकिन अब विष्णु की सुशासन सरकार में कोई बख्शा नहीं जाएगा। जवाब में PCC चीफ बैज ने कहा-AI के जरिए कांग्रेस के विधायक को बदनाम करने की साजिश,जिसका जवाब जनता देगी।

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को, कांग्रेस करप्शन कहकर जमकर घेरा। सत्ता में आने पर महादेव सट्टा एप और आबकारी घोटाला समेत कई घोटालों की जांच में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर जांच का शिकंजा कसा हुआ है, तो अब इस वायरल ऑडियो के जरिए फिर कांग्रेस जनप्रतिनिधि पर रेत रॉयल्टी चोरी के आरोप हैं। सवाल है वायरल ऑडियो की सत्यता क्या है? क्या ये बदनाम करने की साजिश है? गंभीर बात ये है कि कांग्रेस विधायक इसके लिए भी अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों पर शक जता रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

Koriya News: पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा, थाने में मंडरा रहा है मौत का साया, इस हाल में काम करने को हैं मजबूरी

Vodafone Idea Share Price: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से वोडा-आइडिया के शेयरों में आया तूफानी रुख, भाव 9 रुपये से नीचे आते ही निवेशकों में उत्साह… 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।