Ambikapur Sex Racket News: प्रदेश के इस जिले में चल रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
Ambikapur Sex Racket News: प्रदेश के इस जिले में चल रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार, पुलिस ने पति पत्नी को किया गिरफ्तार
Ambikapur Sex Racket News | Photo Credit: IBC24
- अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
- गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी
- दो महीने पहले भी अंबिकापुर में इसी तरह का रैकेट पकड़ा गया था
अंबिकापुर: Ambikapur Sex Racket News देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच एक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है।
अब तक हो चुकी है 12 लोगों की गिरफ्तारी
CG Sex Racket News मिली जानकारी के अनुसार, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र के कई इलाकों में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, इस दौरान उन्होंने सेक्स रैकेट में शामिल पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
2 महीने पहले पुलिस ने किया था मामले का खुलासा
आपको बता दें कि इससे दो महीने पहले ही पुलिस ने अंबिकापुर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आकाशवाणी चौक के पास औचक छापेमारी की तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो देह व्यापर में लिप्त एक महिला समेत सात लोगों को तत्काल हिरासत में लिया था। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी अरेस्ट किया था।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


