Ambikapur Congress Office Theft: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस कार्यालय में चोरी, इतने लाख का सामान उठा ले गए चोर, दीवारों पर लिखा-‘आई लव यू’

Ads

Ambikapur Congress Office Theft: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस कार्यालय में चोरी, इतने लाख का सामान उठा ले गए चोर, दीवारों पर लिखा-'आई लव यू'

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:27 PM IST

Aambikapur news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस कार्यालय में बड़ी चोरी
  • फर्श पर लिखा ‘आई लव यू’
  • एसपी ऑफिस के पास वारदात

Ambikapur Congress Office Theft: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। खास बात यह है कि यह घटना एसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। चोर न सिर्फ कार्यालय से सामान चोरी कर ले गए, बल्कि जाते-जाते फर्श और दीवारों पर ‘आई लव यू अंबिकापुर’ समेत कई भद्दी गालियां भी लिख गए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Rajiv Bhavan: पुलिस एक भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है

जानकारी के मुताबिक चोर राजीव भवन से 73 से ज्यादा नलों की टोटियां, वॉश बेसिन और स्टील पाइप चोरी कर फरार हो गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले दो साल में तीसरी बार कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस एक भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

Ambikapur Police Failure: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष Balakrishna Pathak ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब एसपी कार्यालय के इतने करीब चोरी हो सकती है और आरोपी बार-बार बच निकलते हैं, तो यह पुलिस की नाकामी या संरक्षण की ओर इशारा करता है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है, जिससे विपक्ष को सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलने का मौका मिल गया है।

इन्हें भी पढ़ें: