Ambikapur Atal Aatmanand School Teacher: युवती के साथ ऐसा काम कर रहा था आत्मनांद स्कूल का शिक्षक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब मचा बवाल
Ambikapur Atal Aatmanand School Teacher: अंबिकापुर से एक संविदा शिक्षक से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है।
ambikapur news/ image source: ibc24
- शिक्षक का वीडियो वायरल
- मामला आत्मानंद स्कूल में विवाद
- शिक्षा विभाग ने जांच शुरू
Ambikapur Atal Aatmanand School Teacher: अंबिकापुर से एक संविदा शिक्षक से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार बतौली स्थित आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुरेश जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है, जिसमें एक गाड़ी के अंदर एक युवती के साथ उनकी मौजूदगी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
cg news teacher: वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही युवती को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह स्कूल की ही छात्रा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है
यह स्पष्ट किया जा रहा है कि वह स्कूल की छात्रा नहीं है और घटना को लेकर कोई आपत्तिजनक स्थिति भी सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस में किसी भी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार, केवल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को स्कूल से हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया है। वहीं, यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों द्वारा युवती के साथ बदसलूकी की गई, जिसकी भी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
atal aatmanand school: शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया
शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति का गठन भी कर दिया है, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब तक इस मामले में युवती की ओर से किसी भी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


