Ambikapur Husband Killed Wife : इंसान के भेष में छुपा था कसाई! गर्भवती पत्नी के साथ की ऐसी खौफनाक दरिंदगी, पुलिस ने जो खुलासा किया उसे सुन कांप उठेगी आपकी रूह

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले, जबकि उसके साथ अत्यंत क्रूरता किए जाने का खुलासा हुआ है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Ambikapur Husband Killed Wife : इंसान के भेष में छुपा था कसाई! गर्भवती पत्नी के साथ की ऐसी खौफनाक दरिंदगी, पुलिस ने जो खुलासा किया उसे सुन कांप उठेगी आपकी रूह

Ambikapur Husband Killed Wife / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Abhishek Soni,
Modified Date: May 16, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: May 16, 2026 10:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में पति पर पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप।
  • पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर 18 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले।
  • मृतका तीन माह की गर्भवती थी, आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।

अंबिकापुर : Ambikapur Husband Killed Wife छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। कल हुई इस महिला की मौत के बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट देख डॉक्टरों के होश उड़ गए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

प्राइवेट पार्ट में मिला लोहे का रेती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी थी। Ambikapur Crime News डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का रेती मिला, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर घुसा हुआ था। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

3 माह की गर्भवती थी महिला

सबसे चौकाने वाली बात ये थी की मृतका 3 माह की गर्भवती थी और इस बर्बरता के कारण उसके पेट में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पति तुरंत फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.