CG Anganwadi Bharti 2026 | Photo Credit: IBC24 File
अम्बिकापुर: CG Anganwadi Bharti 2026 अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आंगनबाड़ी केंन्द्र पोड़ीकला 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है।
CG Anganwadi Bharti 2026 भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त पद पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के लिए विभागीय वेबसाईट में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 एवं जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।