Odisha IAS Transfer || Image- Symbolic (CANVA)
भुवनेश्वरः Odisha IAS Transfer: ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई अधिकारियों के तबादले किए और प्रथमेश अरविंद राजेशिरके को मलकानगिरी का जिलाधिकारी नियुक्त किया। जारी अधिसूचना के अनुसार मलकानगिरी के कलेक्टर सोमेश कुमार उपाध्याय का तबादला कर उन्हें ओडिशा में वस्त्र एवं हथकरघा निदेशक नियुक्त किया गया है।
Odisha IAS Transfer: स्मृति रंजन प्रधान को ओडिशा लघु उद्योग निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है और उन्हें ‘स्टार्टअप ओडिशा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मनीष अग्रवाल को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, जबकि अकवरम सस्या रेड्डी को ब्रह्मपुर नगर निगम का आयुक्त और अक्षय पिल्ले को पारादीप का अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आईएएस अधिकारी अरुगुला स्नेहा, समीर कुमार जेना और सौम्यरंजन प्रधान को क्रमशः मयूरभंज, गंजाम और कालाहांडी जिलों की जिला परिषदों का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।