Weather Update News/Image Source: IBC24 File
नई दिल्ली: Weather Update News देश के कई हिस्सों में मार्च के शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में अभी से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को अभी से ही उमस का एहसास होने लगा है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
Weather Update Tomorrow मौसम विभाग ने 14 से 16 मार्च तक हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड और उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से इन राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
बात करें झारखंड की तो इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कही कही हल्की बारिश देखने को भी मिल रही है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।