Amit Shah Bastar Visit News/Image Credit: AI
Amit Shah Bastar Visit News: रायपुर: देश के गृहमंत्री ने जगदलपुर में उजर बस्तर के मंच से खुला ऐलान किया कि अब बस्तर और देश नक्सलमुक्त है और अब डबल इंजन सरकार का जोर बस्तर 2.0 पर है। अगले 5 साल में बस्तर देश का सबसे विकसित आदिवासी अंचल होगा। गृहमंत्री ने DRG, कोबरा बटालियन, CRPF, ITBP, SSB, बस्तर फाइटर्स, राज्यों की पुलिस फोर्स के योगदान को अभूतपूर्व बताते हुए, शहीदों को नमन किया। ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट समेत बड़े ऑपरेशन्स का जिक्र किया और आदिवासियों को यकीन दिलाया कि अब से किसी निर्दोष को नक्सल हिंसा में अपनी जान या धन नहीं देना होगा। (Amit Shah Bastar Visit News) तेंदूपत्ता का पूरा दाम मिलेगा। 300 से अधिक पुलिस कैंप्स में 70 को शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा बना दिया गया है जो कि आदिवासियों को 370 योजनाओं का लाभ देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की संस्कृति और पर्यटन विकास की संभावनाओं पर काम करने का संकल्प दोहराया।
सरकार ने खुले तौर बस्तर 2.0 पर काम शुरू करने का ऐलान किया तो विपक्ष ने शाह के बस्तर दौरे को सियासी प्रोपेगेंडा बताते हुए, गृहमंत्री शाह से सवाल दागे।
Amit Shah Bastar Visit News: साफ है शाह का मौजूदा दौरा बस्तर के पुन:निर्माण से जुड़ा है, छत्तीसगढ़ आते ही शाह माना पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे, 112 के 400 नए वाहनों हरी झंडी दिखाई, जवानों और बस्तर में नक्सल प्रभावितों से संवाद किया। शाह बस्तर सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं वे बस्तर में ही रात रुकने वाले हैं। (Amit Shah Bastar Visit News) मैसेज साफ है कि 5 दशकों से नासूर बने नक्सलवाद के सफाए के बाद अब बस्तर पूरी तरह बदलने वाला है, कैसे और कितना इस पर काम शुरू हो चुका है…सवाल है इसपर विपक्ष की चिंता कितनी जायज है, उसके सवालों के क्या जवाब है?
इन्हे भी पढ़ें:-