Arang Murder News: मूर्तिकार की हत्या, इस बात को लेकर आरोपी उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में सनसनी का माहौल, अब समाज ने पुलिस को दी ये चेतावनी

Ads

Arang Murder News: मूर्तिकार की हत्या, इस बात को लेकर आरोपी उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में सनसनी का माहौल, अब समाज ने पुलिस को दी ये चेतावनी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 05:55 PM IST

Arang Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • आरंग में 18 वर्षीय नीरज लोधी की चाकू मारकर हत्या से इलाके में तनाव
  • लोधी समाज के सैकड़ों लोग न्याय की मांग को लेकर थाना पहुंचे
  • पुलिस ने अब तक 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है

आरंग: Arang Murder News आरंग के केशवी लोधी पारा निवासी नीरज लोधी की असामाजिक तत्वों ने कल चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे आरंग और लोधी समाज में भारी गुस्सा है। आज सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

बेहतरीन मूर्तिकार था ​मृतक

Arang Murder News मामला आरंग के वार्ड नंबर 02 का है, जहाँ 18 वर्षीय नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी साहू पारा के पास कुछ युवकों ने रास्ता रोककर रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और संजू निषाद व उसके साथियों ने नीरज पर लोहे के कड़े और चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीरज के शरीर पर चाकू के गंभीर चोट थे जिससे उसकी मौत हो गई।आपको बता दें कि नीरज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और एक बेहतरीन मूर्तिकार के रूप में उभरता सितारा था।

लोधी समाज ने की ये मांग

अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन समाज का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।लोधी समाज ने आज आरंग पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के नाम थाना प्रभारी आरंग को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सीएसपी लम्बोदर पटेल और थाना प्रभारी हरीश साहू ने लोधी समाज के लोगों से बातचीत की। लोधी समाज ने भी नीरज की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।

वही मामले में सीएसपी लम्बोदर पटेल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अभी तक लगभग 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

आरंग में नीरज लोधी की हत्या कैसे हुई?

जानकारी के मुताबिक रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने नीरज पर चाकू और लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक नीरज लोधी कौन था?

नीरज लोधी आरंग के केशवी लोधी पारा का रहने वाला 18 वर्षीय युवक था और एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली मूर्तिकार बताया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।