Arang Murder News: मूर्तिकार की हत्या, इस बात को लेकर आरोपी उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में सनसनी का माहौल, अब समाज ने पुलिस को दी ये चेतावनी
Arang Murder News: मूर्तिकार की हत्या, इस बात को लेकर आरोपी उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में सनसनी का माहौल, अब समाज ने पुलिस को दी ये चेतावनी
Arang Murder News | Photo Credit: IBC24
- आरंग में 18 वर्षीय नीरज लोधी की चाकू मारकर हत्या से इलाके में तनाव
- लोधी समाज के सैकड़ों लोग न्याय की मांग को लेकर थाना पहुंचे
- पुलिस ने अब तक 8 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है
आरंग: Arang Murder News आरंग के केशवी लोधी पारा निवासी नीरज लोधी की असामाजिक तत्वों ने कल चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे आरंग और लोधी समाज में भारी गुस्सा है। आज सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
बेहतरीन मूर्तिकार था मृतक
Arang Murder News मामला आरंग के वार्ड नंबर 02 का है, जहाँ 18 वर्षीय नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी साहू पारा के पास कुछ युवकों ने रास्ता रोककर रंग लगाने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और संजू निषाद व उसके साथियों ने नीरज पर लोहे के कड़े और चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीरज के शरीर पर चाकू के गंभीर चोट थे जिससे उसकी मौत हो गई।आपको बता दें कि नीरज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और एक बेहतरीन मूर्तिकार के रूप में उभरता सितारा था।
लोधी समाज ने की ये मांग
अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन समाज का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।लोधी समाज ने आज आरंग पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के नाम थाना प्रभारी आरंग को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सीएसपी लम्बोदर पटेल और थाना प्रभारी हरीश साहू ने लोधी समाज के लोगों से बातचीत की। लोधी समाज ने भी नीरज की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।
वही मामले में सीएसपी लम्बोदर पटेल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अभी तक लगभग 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Chhattisgarh Naxal Encounter: लाल आतंक पर अंतिम प्रहार जारी, मारा गया एक और खूंखार नक्सली, लाखों रुपए का इनाम था घोषित
- Sagar Crime News: अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला
- Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे… ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Facebook


