Sagar Crime News: अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला

सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। महिला गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने अपने वादे से मुकरते हुए उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sagar Crime News: अपनी ही दोस्त की पत्नी को इस बात का लालच देकर मिटाई हवस, 5 महीने की गर्भवती होते ही झाड़ा पल्ला

Sagar Crime News/ Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 5, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: March 5, 2026 3:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
  • पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने वादे से मुकरते हुए उसका साथ छोड़ दिया।
  • ससुराल और मायके वालों ने पीड़िता को अपनाने से इनकार किया

सागर : Sagar Crime News मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे महिला गर्भवती हो गई। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

5 महीने की गर्भवती होने पर आरोपी ने झाड़ा पल्ला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा Sagar Crime News मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पति के दोस्त ने अपने ही दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। Sexual harassment आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार संबंध बनाए। पीड़िता जब 5 महीने की गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने अपने वादे से मुकरते हुए महिला से पल्ला झाड़ लिया।

ससुराल और मायके वालों ने घर से निकाला बाहर

जैसे ही यह Sagar Crime News का मामला पीड़िता के पति और ससुराल वालों के सामने आया, उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। यहाँ तक कि पीड़िता के मायके वालों ने भी उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। MP Crime News  इस पूरी घटना के बाद पीड़िता ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.