Balodbazar Fraud Case: छत्तीसगढ़ में सरकारी टीचर बना ठगों का सरगना, 1500 करोड़ की चिटफंड ठगी का खुलासा, हजारों महिलाओं से लूटी कमाई
छत्तीसगढ़ में सरकारी टीचर बना ठगों का सरगना, 1500 करोड़ की चिटफंड ठगी का खुलासा…Balodbazar Fraud Case: Government teacher becomes gang

Balodbazar Fraud Case | Image Source | IBC24
- 1500 करोड़ की चिटफंड ठगी का खुलासा,
- सरकारी शिक्षक निकला मास्टरमाइंड,
- पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार,
बलौदाबाजार: Balodbazar Fraud Case: 1500 करोड़ की ठगी कर लंबे समय से फरार दो सगे भाइयों को बलौदाबाजार की स्पेशल टीम ने महासमुंद से गिरफ्तार किया है। इस ठग गिरोह का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है। शिक्षक का नाम रामनारायण साहू बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को IBC24 ने गंभीरता से उठाया था।
Balodbazar Fraud Case: बलौदाबाजार ज़िले के वीर भूमि सोनाखान में एक शिक्षक ने नेटवर्क मार्केटिंग और चिटफंड का जाल बिछाया और हजारों ग्रामीणों, व्यापारियों एवं महिला समूहों को फंसाकर करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी शिक्षक रामनारायण साहू ने इस ठगी की शुरुआत वर्ष 2016 से की थी। इस ठगी में विशेष रूप से वनांचल क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों और महिला समूहों को निशाना बनाया गया। पहले रामनारायण साहू लोगों का विश्वास जीतता, फिर उनसे मोटी रकम लेकर धोखाधड़ी करता। किसी ने जमीन बेचकर, किसी ने गहने बेचकर तो किसी ने बैंक से लोन लेकर रामनारायण साहू को पैसा दिया।
Balodbazar Fraud Case: ठगी के इस जाल में खासकर महिला समूहों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। महिला समूहों ने बैंक से लोन लेकर रामनारायण साहू को सौंपा। जब लंबे समय तक रामनारायण साहू अपने घर और गांव से गायब रहा, तब लोगों को शक हुआ और वे लगातार उसके गांव पहुंचने लगे। रामनारायण साहू ने न सिर्फ बलौदाबाजार ज़िले के लोगों को ठगा, बल्कि रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और महासमुंद जिलों के हजारों लोगों से भी पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी की। इस स्थिति का शिकार केवल ग्रामीण और व्यापारी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में शिक्षक भी हुए हैं।
Balodbazar Fraud Case: कुछ समय पहले IBC24 की टीम जब महकम पहुंची, तो वहां के लोगों ने बताया कि उनके पैसे आरोपी शिक्षक रामनारायण साहू लेकर फरार हो चुके हैं। इस पड़ताल में चैनल ने कई अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर किए थे। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता ने 8 सदस्यीय पुलिस की विशेष टीम गठित की। इस स्पेशल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कल देर रात शिक्षक रामनारायण साहू और उनके भाई हेमंत साहू को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार एसपी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ठगी हजारों लोगों से की गई है, लेकिन अभी तक केवल दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। इन दोनों एफआईआर में करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक पासबुक, अकाउंट, फोन नंबर, संपत्ति और इनसे जुड़े सभी कागजातों की बारीकी से जांच की जाएगी।
Balodbazar Fraud Case:अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि ठगी का आंकड़ा 1500 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है। इस पूरे मामले में कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनमें कुछ परिवार के सदस्य और कुछ बाहरी लोग शामिल हैं। इनकी तलाश जारी है। इस मामले में आगे और भी बड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, बलौदाबाजार एसपी ने मीडिया के माध्यम से ठगी का शिकार हुए लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलौदाबाजार में सामने आए 1500 करोड़ की ठगी के मामले का मास्टरमाइंड सरकारी स्कूल का शिक्षक रामनारायण साहू है, जिसने अपने भाई हेमंत साहू के साथ मिलकर यह बड़ा घोटाला किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Balodbazar Fraud Case: Government teacher becomes gang leader in Chhattisgarh, 1500 crore chit fund fraud exposed, money looted from thousands of women
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm