Reported By: Arun Soni
,Balrampur Afeem Kheti News/Image Credit: IBC24.in
Balrampur Afeem Kheti News: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने यहां बड़ी मात्रा में अफीम की फसल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, (Balrampur Afeem Kheti News) जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
दरअसल, बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि यहां करीब 1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की है, (Balrampur Afeem Kheti News) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Balrampur Afeem Kheti News: कार्रवाई के दौरान कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा न्यायिक प्रक्रिया के तहत जज के सामने तैयार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में (Balrampur Afeem Kheti News) पुलिस लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया है जो खेती की रखवाली करते थे।
इन्हे भी पढ़ें:-