नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसकी फैशन खुदरा शृंखला जूडियो ने देश में 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार कर लिया है।
ट्रेंट ने शेयर बाजार को बताया कि 2016 में शुरु हुई जूडियो ने किफायती उत्पादों की पेशकश के साथ तेजी से विस्तार किया है।
ब्रांड का नेटवर्क अब देश के 300 से अधिक शहरों में फैल चुका है और पिछले एक दशक में 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जूडियो से खरीदारी कर चुके हैं।
ट्रेंट जूडियो के अलावा फैशन स्टोर वेस्टसाइड का भी कारोबार करती है। कंपनी किराना कारोबार में ‘स्टार’ का भी संचालन कर रही है।
ट्रेंट के स्टोर पोर्टफोलियो में 30 जून, 2026 तक 301 वेस्टसाइड स्टोर शामिल रहे। इसके अलावा कंपनी के अन्य जीवनशैली से जुड़े कारोबारों के 29 स्टोर थे। ट्रेंट के फैशन ब्रांड का कुल खुदरा क्षेत्र 1.8 करोड़ वर्ग फुट से अधिक था।
ट्रेंट ने वित्त वर्ष 2025-26 में 19,701.41 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।
भाषा यासिर पाण्डेय
पाण्डेय