Balrampur Crime News Today: हेडमास्टर ने शिक्षिकाओं के साथ किया ऐसा काम! शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Balrampur Crime News Today: हेडमास्टर ने शिक्षिकाओं के साथ किया ऐसा काम! शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
Balrampur Crime News Today | Photo Credit: AI
- महिला शिक्षिकाओं का आरोप
- बच्चे को फीडिंग के दौरान छुप कर देखने का आरोप
- पीरियड्स आने पर मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने का भी आरो
वाड्रफनगर: Balrampur Crime News Today बलरामपुर जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हेडमास्टर पर दो महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों महिलाओं का आरोप है कि उन्हें कार्यस्थल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद महिलाओं ने इसकी शिकात पुलिस को दे दी है।
Balrampur Crime News Today मिली जानकारी के अनुसार, मामला माध्यमिक शाला भरूहीबांस का है। शिक्षिकाओं का आरोप है कि हेडमास्टर मनोज गुप्ता ने एक महिला शिक्षक को बच्चे को फीडिंग (स्तनपान) कराने के दौरान छिपकर देखने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान अवकाश लेने पर उनसे मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग की जाती थी।
घटना के बाद महिलाओं ने इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक के पास गई और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद स्थानीय विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि की जाएगी। वहीं, इस मामले में हेडमास्टर मनोज गुप्ता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Delhi Mumbai New Flights: अब दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, राजधानी से शुरू हुई 3 नई फ्लाइट्स….जानिए पूरा शेड्यूल
- Sunday School Open News Today: आज से अब हर रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कलेक्टर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला, जानिए वजह
- उड़ान के बीच हुआ बड़ा हादसा! खेत में गिरते ही धधक उठा विमान, इतने लोगों की मौके पर मौत

Facebook


