Balrampur Murder Case: CG में रिश्तों का कत्ल, नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, महज इतनी सी बात पर आरोपी ने दी खौफनाक मौत
Balrampur Murder Case: छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
Balrampur Murder Case/AI Generated Image
- बलरामपुर में युवक ने अपने ही दादा की हत्या कर दी
- आरोपी ने धारदार बसूला से दादा के सिर और गले पर हमला किया
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया
Balrampur Murder Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन मर्डर, रेप, लूट, चोरी की घटनाए आम बात हो गई है। इसी बीच बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक युवक ने अपने ही दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मामला चांदो थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव का है, जहां 65 वर्षीय भुवनेश्वर केरकेटा (Balrampur Murder Case) अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका 20 वर्षीय नाती अरुण केरकेटा घर पहुंचा। परिजनों के अनुसार कामकाज और जिम्मेदारियों को लेकर हुई बातचीत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे धारदार बसूला से दादा के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी (Balrampur Murder Case) मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चांदो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जिले भर में नाकेबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। चांदो और राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन 24 घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, मैनपाट के बाद अब यहां कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप, उपसरपंच सहित 5 की हो चुकी है मौत
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


