Reported By: Arun Soni
,Balrampur Smuggler Arrest News/Image Credit: IBC24
Balrampur Smuggler Arrest News: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध साल चिरान की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोटरसाइकिल से साल की चिरान का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 7 नग साल चिरान, जिसकी कुल मात्रा 0.141 घनमीटर है, बरामद की गई है। वन विभाग ने वाहन समेत लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया और दोनों आरोपियों को न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में मुख्य आरोपी के बलरामपुर में संचालित मदन फर्नीचर मार्ट से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बलरामपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग को साल चिरान की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से साल की चिरान का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। (Balrampur Smuggler Arrest News) जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से साल चिरान के 7 नग, कुल 0.141 घनमीटर लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लकड़ी को जब्त कर लिया है।
Balrampur Smuggler Arrest News: मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया। वहीं, वन विभाग की जांच में मुख्य आरोपी के बलरामपुर में संचालित मदन फर्नीचर मार्ट से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में अब अवैध लकड़ी के कारोबार के नेटवर्क को लेकर भी जांच आगे बढ़ने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-