आरबीआई ने दो वीआरआरआर नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

Ads

आरबीआई ने दो वीआरआरआर नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 01:10 PM IST

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामियों के जरिये बुधवार को 2.90 लाख करोड़ रुपये की नकदी जुटाई।

केंद्रीय बैंक को पहली नीलामी में 2.50 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 3,17,088 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। हालांकि 5.24 प्रतिशत की ‘कट-ऑफ’ दर और भारित औसत दर पर केवल 2,50,025 करोड़ रुपये स्वीकार किया गया।

दूसरी नीलामी में केंद्रीय बैंक को कम प्रतिक्रिया मिली। इसमें एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 40,302 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसे उसने पूरी तरह स्वीकार कर लिया।

बैंकिंग प्रणाली में 15 सितंबर तक करीब 9.85 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है।

वीआरआरआर नीलामी के अलावा, केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के तीन चरणों में खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) की घोषणा की है। इसकी पहली नीलामी 17 सितंबर को होगी।

भाषा निहारिका

निहारिका