बलरामपुर : बेक़ाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी चाची की मौत

Ads

बलरामपुर : बेक़ाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी चाची की मौत

  •  
  • Publish Date - September 17, 2023 / 04:47 PM IST,
    Updated On - September 17, 2023 / 04:47 PM IST

बलरामपुर (उप्र) 17 सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में तुलसीपुर-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी चाची की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लोहेपनिया गांव निवासी विनय कुमार (25) अपनी चाची अनारकली (50) को मोटरसाइकिल से कंचनपुर गांव ले जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि बिजलीपुर मोड पर अचानक एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनारकली को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), नगर, गजानन राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान

नोमान