Principal Demand Sex From Teacher : हवस मिटाने के लिए प्राचार्य ने कर दी महिला सहकर्मी से ऐसी डिमांड! राज खुलते ही मचा हड़कंप, बोली- ‘संबंध बनाने के लिए..

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक महिला कर्मचारी ने हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Principal Demand Sex From Teacher : हवस मिटाने के लिए प्राचार्य ने कर दी महिला सहकर्मी से ऐसी डिमांड! राज खुलते ही मचा हड़कंप, बोली- ‘संबंध बनाने के लिए..

Principal Demand Sex From Teacher : Image Source : FILE / AI

Modified Date: July 26, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: July 26, 2026 3:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला कर्मचारी ने स्कूल प्राचार्य पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।
  • पीड़िता ने पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी।
  • विभागीय कार्रवाई नहीं होने पर मामला पुलिस थाने पहुंचा।

बलरामपुर : Principal Demand Sex From Teacher :  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य अनंत कुमार पर उनकी ही एक महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला कर्मचारी का आरोप है कि प्राचार्य उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्राचार्य अनंत कुमार काफी समय से उन पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने सबसे पहले इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की थी, लेकिन जब लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो परेशान होकर महिला ने पुलिस के पास पहुंची।

बसंतपुर थाना पुलिस जांच में जुटी

sexual Harassment At The Workplace मामला गंभीर होने के कारण पीड़ित पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जाँच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.