Balrampur News : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ हैवानियत! अपनों से ठुकराए बुजुर्गों के साथ संचालक ने कर दिया ऐसा कांड, कर्मचारियों ने भी खोल दी सच्चाई!

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में संचालित एक वृद्ध आश्रम में संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। कर्मचारियों को आठ महीनों से वेतन नहीं मिला और वृद्ध महिलाएं अंधेरे में खाना बनाने को मजबूर हैं। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Balrampur News : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ हैवानियत! अपनों से ठुकराए बुजुर्गों के साथ संचालक ने कर दिया ऐसा कांड, कर्मचारियों ने भी खोल दी सच्चाई!

Balrampur News/Image Source : IBC24

Modified Date: December 30, 2025 / 04:19 pm IST
Published Date: December 30, 2025 2:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वृद्ध आश्रम का संचालक ताला लगाकर फरार हो गया।
  • कर्मचारियों को 8 महीनों से वेतन नहीं मिला।
  • वृद्ध महिलाएं अंधेरे में खाना बना रही हैं।

Balrampur News  वाड्रफनगर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से समाज कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहाँ संचालित एक वृद्ध आश्रम में संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है। इस वजह से आश्रम में रहने वाली महिलाएं और कर्मचारी तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों को आठ महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है, वहीं आश्रम में रहने वाली महिलाएं अंधेरे में खाना बना रही हैं। इस पूरे मामले के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Balrampur News  मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध आश्रम परख वृद्धाश्रम राजनेता में संचालित है। आश्रम के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए। आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों को लगभग 8 महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है। आश्रम में बिजली न होने की वजह से यहाँ रहने वाली वृद्ध महिलाएं अंधेरे में खाना बनाने पर मजबूर हो गई हैं। इस मामले के सामने आते ही समाज कल्याण विभाग में गंभीर सवाल उठ रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.