UP Crime News: खुशी-खुशी जा रही थी बारात, तभी रास्ते में दूल्हे के साथ हो गया ये कांड, देखकर बारातियों के उड़ गए होश

UP Crime News: खुशी-खुशी जा रही थी बारात, तभी रास्ते में दूल्हे के साथ हो गया ये कांड, देखकर बारातियों के उड़ गए होश

UP Crime News: खुशी-खुशी जा रही थी बारात, तभी रास्ते में दूल्हे के साथ हो गया ये कांड, देखकर बारातियों के उड़ गए होश

UP Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: May 8, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हमीरपुर जिले में दूल्हे पर हमला
  • दूल्हा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस कार्रवाई शुरू, आरोपियों की पहचान वीडियो से की जा रही है

रोहित तिवारी/हमीरपुर: UP Crime News उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां बाइक सवार कुछ लोगों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दूल्हे को गाड़ी से उतरवाकर उसके साथ लाठी और डंडों से (Dulhe Ki Pitai) पिटाई किया गया है। घटना के बाद दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक युवक की शादी थी वो बारात लेकर जा रहा था। इसी दौरान कैथा गांव के निवासी अंबर ने पुरानी रंजिश के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर झिन्ना वीरा गांव से बांदा जा रही बारात को निशाना बनाया। हमलावरों ने कार में मौजूद दूल्हे मुन्नीलाल, उसके भाई जगदेव के साथ मार पीट गई। इस घटना में दूल्हे का सिर फट गया। जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों की पहचान की जा रही है और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।