Jitan Ram Manjhi Health Update: मोदी सरकार के इस मंत्री की बिगड़ी तबीयत, एम्स के ICU में चल रहा इलाज, डेंगू होने की आशंका

Ads

मोदी सरकार के इस मंत्री की बिगड़ी तबीयत, एम्स के ICU में चल रहा इलाज, Union Minister Jitan Ram Manjhi Health Update

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 11:52 PM IST

नई दिल्ली: Jitan Ram Manjhi Health Update केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम करीब पांच बजे आपातकालीन विभाग में ले जाया गया और रात करीब नौ बजे उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।

Jitan Ram Manjhi Health Update सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी चिकित्सकीय जांच कर रही है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मांझी को डेंगू होने की आशंका है। हालांकि, एम्स की ओर से अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।