Naxal Free Bastar News || Image- ANI News File
जगदलपुर: बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर क्षेत्र अब नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 से बस्तर में नक्सल हिंसा लगभग पूरी तरह बंद हो गई है। (Naxal Free Bastar News) न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में आईजी ने कहा कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुसार सुरक्षा बलों ने लगातार अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अब देश के ज्यादातर हिस्सों में सशस्त्र नक्सली गतिविधियां खत्म हो चुकी हैं और बस्तर को भी सुरक्षित घोषित किया जा सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आईजी सुंदरराज ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती पिछले कुछ वर्षों में मिली सफलता को कायम रखना है। इसके साथ ही जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए बारूदी सुरंगों और आईईडी को ढूंढकर सुरक्षित तरीके से हटाना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल लगातार डी-माइनिंग अभियान चला रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर सुरंगों की पहचान की जा रही है। आईजी के अनुसार, बस्तर का इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा होने के कारण पूरे क्षेत्र को पूरी तरह माइन फ्री घोषित करने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ मौसमों तक यह अभियान जारी रहेगा।
आईजी ने कहा कि पहले नक्सली “जल, जंगल और जमीन” के मुद्दों को लेकर गांव के लोगों को सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते थे। (Naxal Free Bastar News) वे लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाते थे। लेकिन अब स्थानीय लोगों को नक्सलियों की साजिश समझ आ चुकी है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग अब किसी भी तरह की हिंसा या विकास विरोधी गतिविधियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार अब बस्तर के गांवों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर काम कर रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार गांवों में जाकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति उन्हें फिर से गुमराह न कर सके।
आईजी सुंदरराज ने कहा कि “मिशन 2026” की सफलता सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन और आम लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बस्तर में शांति लाने के लिए 1500 से ज्यादा पुलिस जवानों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा कई आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी नक्सली हिंसा में मारे गए। (Naxal Free Bastar News) आईजी ने कहा कि इन सभी के बलिदान और सरकार के सहयोग से बस्तर में शांति स्थापित हो पाई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का भी आभार जताया।
#WATCH | Jagdalpur, Chhattisgarh: On strategy of State Police to deal with those still having Naxal ideology, IG Bastar Range Sundarraj P. says, “Earlier also, CPI Maoist formation, when they entered this region, they started their activities with these 3 issues: jal, jungle,… pic.twitter.com/tlGWnR5GR6
— ANI (@ANI) May 22, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े