Bhilai Vidhan Sabha Result 2023 : मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, कुछ देर में शुरू होगी काउंटिंग

Ads

Bhilai Vidhan Sabha Result 2023 : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। चारो प्रदेश में हुए विधानसभा

  •  
  • Publish Date - December 3, 2023 / 06:46 AM IST,
    Updated On - December 3, 2023 / 06:46 AM IST

Bhilai Vidhan Sabha Result 2023

भिलाई : Bhilai Vidhan Sabha Result 2023 : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। चारो प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों में होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस के साथ ही प्रदेश की कई हाईप्रोफाइल सीट में भी मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर कोई अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Chunav Result: काउंटिंग से पहले भगवान की शरण में पहुंचे विधायक, जीत के लिए कर रहे हनुमान चालीसा का पाठ… 

स्ट्रांग रूम के आस-पास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

Bhilai Vidhan Sabha Result 2023 : इसी कड़ी में दुर्ग संभाग के भिलाई में मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम के चारों ओर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। यहां मतगणना के लिए सरकारी कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं। अब देखना यह होगा की भिलाई की जनता किसका साथ देती है।

यह भी पढ़ें : CG Assembly Election Result 2023: सूर्योदय के साथ छत्तीसगढ़ में बिखरेगी नई सियासत की रोशनी.. सिर्फ एक Click पर मिलेगा हर पल का चुनावी अपडेट

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुआ था मतदान

Bhilai Vidhan Sabha Result 2023 : बता दें कि, प्रदेश में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। पहले चरण की 20 सीटो के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटो के लिए मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था। दूसरे चरण में प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत 2018 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से कुछ कम है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 76.88 मतदाताओं मतदाताओं ने मतदान किया था। बता दें कि, कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 65 सीटें जीती थी और बहुमत का आंकड़ा पर करते हुए छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाई थी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp