Bhatagaon Bus Stand Me Chori: राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, भाठागांव बस स्टैंड से बस ले उड़े बदमाश, मचा हड़कंप

Ads

Bhatagaon Bus Stand Me Chori: राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, भाठागांव बस स्टैंड से बस ले उड़े बदमाश, मचा हड़कंप

Bhatagaon Bus Stand Me Chori

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से बस चोरी का मामला दर्ज
  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश जारी
  • इससे पहले होली पर ट्रक चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें चोर पकड़े गए थे

रायपुर: Bhatagaon Bus Stand Me Chori प्रदेश में कड़े कानून के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अपराधी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार चोरी, डकैती की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से सामने आया है। जहां एक बस चोरी हो गई।

Bhatagaon Bus Stand Me Chori मिली जानकारी के अनुसार, घटना टिकपारा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बाबा ट्रेवल्स के संचालक ने ​थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से उनकी बस चोरी हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले होली के दिन तेलीबांधा के काली मंदिर के पास खड़े 12 चक्का ट्रक चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने चोरों को सारंगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

बस चोरी की घटना कहाँ हुई?

रायपुर के भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर।

शिकायत किसने दर्ज कराई?

बाबा ट्रेवल्स के संचालक ने टिकपारा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।