Reported By: Komal Dhanesar
,Bhilai Councillor Robbery CaseImage- AI Generated
Bhilai Councillor Robbery Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलंदी पर है, अपराधियों में अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों में मर्डर, लूट, रेप, चोरी के मामले सामने आती रहती है। इसी बीच भिलाई से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, अमलेश्वर थाना क्षेत्र में नगर पालिका अम्लेश्वर के पार्षद टकेश्वर सोनकर (Bhilai Councillor Robbery Case) से चाकू की नोक पर अज्ञात व्यक्ति ने लूट कर ली। आरोपी ने चाकू दिखाकर मोबाइल का पावर बैंक सहित 5 हजार रुपए नकद लूट लिए। इस घटना के बाद पार्षद सीधे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि आरोपी सीसीटीवी (Bhilai Councillor Robbery Case) कैमरों में नजर भी आ रहा है। इस घटना के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर इस घटना के बाद वार्ड में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी कर रहे हैं।