Bhilai Food Poisoning: क्या गर्मियों में गुपचुप खाना हो सकता है जानलेवा? यहां 21 लोग अस्पताल में भर्ती, मौत से पूरे गांव में मचा हड़कंप
Bhilai Food Poisoning: क्या गर्मियों में गुपचुप खाना हो सकता है जानलेवा? यहां 21 लोग अस्पताल में भर्ती, मौत से पूरे गांव में मचा हड़कंप
Bhilai Food Poisoning | Photo Credit: AI
- भिलाई में गुपचुप खाने से 51 लोग बीमार
- एक महिला की मौत, 21 लोग अस्पताल में भर्ती
- पानी के सैंपल और अन्य कारणों की जांच जारी
भिलाई: Bhilai Food Poisoning प्रदेश के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने स्ट्रीट फूड की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। यहां गुपचुप खाने से 51 लोग बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी को उल्टी-दस्त होने लगी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। फिलहाल अस्पताल में 21 लोगों की इलाज जारी है।
Bhilai Food Poisoning मिली जानकारी के अनुसार, मामला भिलाई शहर के बलौदी का है। जहां गुपचुप खाने के बाद 51 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल में 21 लोगों की इलाज जारी है। मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, बलौदी गांव में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। यहां लोग बाजार में खरीदी करने के लिए गए हुए थे। यहां लोग अपनी पसंद की चीजे भी खाते हैं और यहां जो ठेले लगते हैं गुपचुप और चाट के वो बाहर और कुछ स्थानीय गांव के रहते हैं। इसी दौरान गांव के लोगों ने बाजार में खरीदी के दौरान गुपचुप खाया। जिसके बाद एक के बाद एक बीमार होते गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। उल्टी-दस्त होने के बाद 51 लोग बीमार हो गए, जिसमें कुछ लोगों की सेहत में सुधार आ गई है।
वहीं 21 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। सर्वेलान्स अधिकारी सहित मेडिकल टीम जांच में जुटी हुई है। साथ ही पीने के पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि बीमारी की असली वजह का पता लगाया जा सके।
फूड प्वॉइजनिंग ले एक महिला के मउत pic.twitter.com/1x2b6RAyqd
— IBC24 News (@IBC24News) May 13, 2026
जांजगीर में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चे बीमार
आपको बता दें कि इससे पहले जांजगीर चांपा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, यहां धुरकोट गांव में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है। (Janjgir-Champa Food Poisoning)
घटना के बाद एसडीएम और तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे थे, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिवार के अन्य लोगों की जांच की। साथ ही गांव के 31 बच्चों की भी जांच की गई है। दूसरी ओर, बच्चे के शव के पोस्टमार्टम के वाद बिसरा प्रिजर्व किया गया है। बच्चे की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि छग का यह पहला मामला है, जब तरबूज खाने के बाद बच्चे की मौत हुई है। मामले में प्रशासन और पुलिस द्वारा कई बिंदुओं पर गम्भीरता से जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- NEET-UG 2026 Paper Leak: क्या वाकई NEET-UG 2026 परीक्षा का ओरिजनल पेपर हुआ था लीक या मामला है कुछ और?.. जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?..
- Singrauli Development Authority: अचानक बदले गए इस प्राधिकरण के अध्यक्ष, अब इस नेता को दी गई जिम्मेदारी, जानिए क्या है वजह
- Vande Bharat: सनातन पर स्टालिन का बयान, मचा सियासी घमासान

Facebook


