Morena Latest News | image source: ibc24
बिलासपुर: CG Nikaya Chunav मतदान से पहले बिलासपुर में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। स्टेट और डिविजनल आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 1 हजार पेटी अंग्रेजी शराब और एक कंटेनर जब्त किया है। यह शराब बिना होलोग्राम की थी और इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
CG Nikaya Chunav सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शराब फर्जी परमिट के जरिए तस्करी की जा रही थी। फर्जी परमिट गोवा से लेकर भूटान तक का था, जिसके जरिए शराब की तस्करी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ड्राइवर और डिलीवरी मैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में स्टेट और डिविजनल आबकारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मिलकर इस बड़ी तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया। शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और अवैध शराब की आपूर्ति रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की योजना है।
No products found.
Last update on 2026-03-05 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API