CG Crime News: बेटे के जन्मदिन के बहाने युवक को बुलाया घर, फिर बंद कमरे में महिला ने किया ये कांड, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

CG Crime News: बेटे के जन्मदिन के बहाने युवक को बुलाया घर, फिर बंद कमरे में महिला ने किया ये कांड, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

CG Crime News: बेटे के जन्मदिन के बहाने युवक को बुलाया घर, फिर बंद कमरे में महिला ने किया ये कांड, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Bilaspur Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 11, 2026 / 08:17 am IST
Published Date: March 11, 2026 8:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में महिला ने युवक को ब्लैकमेल करने के लिए गुप्त रूप से वीडियो बनाया
  • आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपये की मांग की
  • शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया

बिलासपुर: Bilaspur Crime News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन बहाने युवक को घर बुलाया। जिसके बाद आरोपी महिला रोशनी खुंटे उसके साथ बेडरूम में शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद अब युवक को ब्लैकमेल करने लगी। घटना की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है।

CG Crime News जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी महिला रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था। जब प्रार्थी वहां पहुँचा, तो रोशनी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी व उसकी महिला मित्र को मेल-मिलाप व शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने बेडरूम में भेज दिया। इस दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद आरोपी रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर डराना शुरू किया और पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की।

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रार्थी ने पचपेड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपिया के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।