Bilaspur Robbery News: बदमाशों की शातिर साजिश नाकाम! आंखों में मिर्च डालकर करने वाले थे ऐसा कांड, मैनेजर की सूझबूझ ने बचाया बड़ा नुकसान

Bilaspur Robbery News: बदमाशों की शातिर साजिश नाकाम! आंखों में मिर्च डालकर करने वाले थे ऐसा कांड, मैनेजर की सूझबूझ ने बचाया बड़ा नुकसान

Bilaspur Robbery News/ Image Source: IBC24

Modified Date: December 9, 2025 / 06:27 pm IST
Published Date: December 9, 2025 6:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नकाबपोश बाइक सवारों ने मैनेजर की आंख में मिर्च डालकर लूटने की कोशिश की।
  • मैनेजर की सूझबूझ और मुख्य मार्ग पर लोगों की मौजूदगी के कारण लूटेरे नाकाम हुए।
  • पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वारदात की जांच जारी है।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्याधानी बिलासपुर से गंभीर मामला सामने आया है। देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ लूट की कोशिश हुई है। नकाबपोश बाइक सवारों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखो रुपये को लूटने की कोशिश की। मैनेजर लाखों रुपए कैश लेकर मालिक के घर जा रहा था तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य मार्ग में होने की वजह से लूटेरे अपनी साज़िश में नाकाम हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सुचना पुलिस और मालिक को दी , जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आँखों में मिर्च डालकर लूटने की कोशिश

Bilaspur Robbery News मिली जानकरी के अनुसार पूरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप का मैनेजर रोशन साहू बीती रात लाखों रुपए बिक्री की रकम लेकर मालिक के घर जा रहा था। जैसे ही मैनेजर कनोई पेपर मिल के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले से वे हड़बड़ा गए। इस बीच किसी तरह उन्होंने अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया। लेकिन इसी दौरान दो युवक उनकी तरफ दौड़ते हुए आए और बैग को लूटने की कोशिश करने लगे। आरोपियों के मंसूबे को समझते हुए मैनेजर उनसे संघर्ष करते रहे।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bilaspur Robbery News मुख्य मार्ग पर हो रही घटना को देखकर जब आसपास के लोग आने लगे। नकाबपोश हमलावर लूट की नाकाम कोशिश कर वहां से भाग निकले। मैनेजर ने लोगों की मदद से घटना की जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी है। आशंका है, हमलावर मैनेजर की गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखे हुए थे और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। तोरवा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.