Bilaspur Missing News : 7 दिन और 4 जिंदगियां! 3 बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से गायब हुई महिला, मायके जाने के लिए ससुराल से निकली, फिर अचानक कहाँ हो गई गायब?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। महिला मायके जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो वह मायके पहुँची और न ही वापस लौटी। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Missing News : 7 दिन और 4 जिंदगियां! 3 बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से गायब हुई महिला, मायके जाने के लिए ससुराल से निकली, फिर अचानक कहाँ हो गई गायब?

Bilaspur Missing News / IMAGE SOURCE : AI GENERATED

Modified Date: February 8, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: February 8, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर से महिला तीन मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता
  • मायके जाने के लिए निकली थी, न मायके पहुँची न ससुराल लौटी
  • पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV खंगाले जा रहे

बिलासपुर : Bilaspur Missing News छत्तीसगढ़ केन्याधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है। लापता महिला की पहचान पुष्प नंदिनी कार्णिक के रूप में हुई है, जो कबीरधाम के पांडा तराई की रहने वाली है। इस पूरे मामले की शिकायत महिला के पति ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

मायके आने के लिए निकली थी घर से

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्प नंदिनी 7 दिन पहले कबीरधाम स्थित अपने ससुराल से अपने मायके बिलासपुर जाने के लिए तीनो बच्चों के साथ निकली थी। लेकिन वह न ही अपने मायके पहुँची और न ही वापस ससुराल लौटी। महिला सहित तीनों बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो हुए।

रहस्यमयी तरीके से गायब

जब सात दिनों के खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पति ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फ़िलहाल इस मामले की हर तरीके से जाँच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.