Bilaspur Badam Kand News : ‘बादाम कांड’ में बड़ा खुलासा! हाउसिंग बोर्ड की महिला कर्मचारी का VIDEO लीक, वायरल होते ही अधिकारियों ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

बिलासपुर में एनओसी के नाम पर पैसों की मांग और बदसलूकी के आरोपों के बीच एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को मुख्यालय अटैच कर दिया।

Bilaspur Badam Kand News : ‘बादाम कांड’ में बड़ा खुलासा! हाउसिंग बोर्ड की महिला कर्मचारी का VIDEO लीक, वायरल होते ही अधिकारियों ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Bilaspur Badam Kand News / Image Source : FILE

Modified Date: April 21, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: April 21, 2026 11:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एनओसी के बदले पैसों की मांग का आरोप।
  • ऑफिस परिसर में आवेदक से बदसलूकी का वीडियो वायरल।
  • विवाद बढ़ने पर तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई।

बिलासपुर: Bilaspur Badam Kand News बिलासपुर में चर्चित बादाम कांड के बाद अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक नया विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। एनओसी देने के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग और आवेदक के साथ बदसलूकी करने के गंभीर आरोपों के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूनम बंजारे को नवा रायपुर मुख्यालय में अटैच कर दिया है

ऑफिस कैंपस में महिला को गली

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे पर एनओसी देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित मां-बेटे का दावा है कि उन्हें एनओसी के लिए दफ्तर के चक्कर कटवाए जा रहे थे। Poonam Banjare Video Viral,  जब आवेदकों ने इस पर आपत्ति जताई, तो अधिकारी भड़क गईं और ऑफिस कैंपस में ही महिला आवेदक को गाली दी, जिसके बाद भीड़ के सामने भारी विवाद हुआ।

नवा रायपुर मुख्यालय में अटैच

नामांतरण प्रकरण में फाइल लंबित रखने और इस पूरे हंगामे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। विवाद बढ़ने पर पूनम बंजारे को नवा रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। वहीं, कार्यपालन अभियंता एल.पी. बंजारे को भी इस मामले में साइडलाइन कर दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.