Dhamtari Police Open Transfer and Posting: इस जिले के पुलिस विभाग ने अनोखा ट्रांसफर.. तैनाती के लिए आरक्षकों को दिए गये थे 3 विकल्प, पहली बार एक साथ इतने आरक्षकों का किया गया है तबादला
Dhamtari Police Open Transfer and Posting: धमतरी पुलिस ने 192 आरक्षकों का पारदर्शी ट्रांसफर किया, तीन विकल्प देकर नई पोस्टिंग प्रक्रिया लागू की।
Dhamtari Police Open Transfer and Posting || Symbolic Canva
- धमतरी में 192 आरक्षकों का ट्रांसफर, दो सूचियों में जारी आदेश।
- आरक्षकों को पोस्टिंग के लिए दिए गए तीन विकल्प।
- पारदर्शी प्रक्रिया से पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने का दावा।
धमतरी: छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले की पुलिस ने 192 आरक्षकों तबादला सूची जारी की गई है। तबदला आदेश दो अलग-अलग लिस्ट के साथ जारी किया। पहली सूची में 121 जबकि दूसरी सूची में 71 आरक्षकों का नाम शामिल था। (Dhamtari Police Open Transfer and Posting) इस तबादले से सदाबसे ज्यादा प्रभावित ऐसे आरक्षक हुए है जो एक ही थानों में में दो साल या उससे ज्यादा वक़्त तक तैनात थे।
एसपी ने अपनाई ‘ओपन ट्रांसफर’ प्रक्रिया
अमूमन देखा जाता है कि, एसपी दफ्तर इस तरह के तबादले-पोस्टिंग की सूची गोपनीय तरीके से जारी की जाती है, हालांकि धमतरी जिले के एसपी ने इस बार जो तरीका अपनाया वह अपने आप में अनोखा और पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला था। विभाग का दावा है कि, इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है।
आरक्षकों को दिए गए थे 3 विकल्प
इस बारें जिला पुलिस ने बताया है कि, तबादले और पोस्टिंग की प्रक्रिया से पहले आरक्षकों का एक सम्मलेन आयोजित किया गया था। इस प्रक्रिया में हर आरक्षक से उनकी पसंद के तीन थाना या चौकी विकल्प दिए गए थे। लेकिन इन विकल्पों में गृह थाना और पिछली पोस्टिंग को सख्ती से बाहर रखा गया। ट्रांसफर के लिए आरक्षकों के कार्य मूल्यांकन को भी अहम आधार बनाया गया। (Dhamtari Police Open Transfer and Posting) वहीं जिनकी विशेषज्ञता से विभागीय काम प्रभावित हो सकता था उन्हें फिलहाल यथास्थान बनाए रखा गया है। पुलिस विभाग का दावा है कि इस बदलाव से न सिर्फ कामकाज में तेजी आएगी बल्कि पुलिस बल का मनोबल और संतुलन भी मजबूत होगा।
Dhamtari Police Open Transfer and Posting by satya sahu
इन्हें भी पढ़ें:-
नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया
द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
चक्करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस
सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा
घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह

Facebook


