Seoni Husband Wife Lover Agreement : ‘साहब, इसे ले जाने दो’.. पत्नी की बेवफाई पर गुस्सा होने के बजाय पति ने दिखाया बड़ा दिल, थाने में प्रेमी ने भी भर दी हामी, फिर जो हुआ..
सिवनी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पति ने खुद थाने में लिखित सहमति देकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Seoni Husband Wife Lover Agreement / Image Source : FILE / IBC24
- पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की दी सहमति।
- तीनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर जताई मंजूरी।
- मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, सभी हैरान।
सिवनी : Seoni Husband Wife Lover Agreement मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाने के अंतर्गत से एक अत्यंत आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों को स्वीकार करते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। इस अनोखे मामले में पति, पत्नी और प्रेमी तीनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी सहमति जताई, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।
पुलिस थाने में आवेदन देकर प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा
दरअसल पूरा मामला अहरवाड़ा ग्राम का है। यहाँ के रहने वाले शशांक लखेरा की शादी अप्रैल 2024 में अपूर्वा के साथ हुई था। Husband hands over wife to lover शशांक की पत्नी अपूर्वा का पिछले डेढ़ साल से गांव के ही जयदीप तिवारी से प्रेम करती था। अपूर्वा घंटों उसे मोबाइल पर बात करती थी। समाज और परिवार के समझाने के बावजूद वह नहीं मानी। 17 अप्रैल को यह मामला केवलारी थाने पहुँचा, जहाँ अपूर्वा ने लिखित आवेदन देकर जयदीप के साथ रहने की इच्छा जताई।
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की दी इज़्ज़त
इसके साथ ही प्रेमी जयदीप तिवारी ने भी उसे पत्नी बनाकर रखने का आवेदन दिया। पति शशांक ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए थाने में लिखित शिकायत और सहमति दी कि वह अपनी पत्नी को उसकी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने दे रहा है।MP Viral News थाने में लिखित कार्रवाई पूरी होने के बाद पत्नी अपने पति के साथ रिश्ता तोड़कर प्रेमी के घर चली गई। फ़िलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-
- Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का रखा जाएगा खास ध्यान, हाईटेक कंट्रोल रूम किया गया स्थापित, आईजी ने दी ये अहम जानकारी
- MP Samvida Empolyees Latest News: संविदा कर्मियों को भी मिलेगा नियमित सरकारी कर्मचारियों का वाला पूरा लाभ!.. हाईकोर्ट ने सरकार को दिया ये बड़ा आदेश, पढ़ें
- Vaishno Devi Silver Scam : सावधान! वैष्णो देवी में जिसे आप चांदी समझकर चढ़ा रहे, उसका खौफनाक सच आया सामने, 500 करोड़ का हो गया ‘घपला’

Facebook


